स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत एनटीपीसी ऊँचाहार ने चलाया क्लीनलाइनेस टारगेट यूनिट (CTU) अभियान

ऊँचाहार, रायबरेली। भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत एनटीपीसी ऊँचाहार द्वारा मार्केट क्षेत्र में क्लीनलाइनेस टारगेट यूनिट (CTU) अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर एनटीपीसी ऊँचाहार के कार्यकारी निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक डी. के. साहू, एस. हरिदास, मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा सहित अन्य विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान सुबह एक घंटे का श्रमदान किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान कई टन कचरा एकत्र कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से बाहर ले जाकर निस्तारित किया गया।विशेष रूप से, अभियान की बिफोर एवं आफ्टर फोटोग्राफी भी कराई गई। अभियान के उपरांत पूरा क्षेत्र स्वच्छ एवं आकर्षक दिखाई दिया, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में हर्ष और संतोष की भावना स्पष्ट रूप से झलकी।एनटीपीसी ऊँचाहार न केवल विद्युत उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि अपने नैगम सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सतत सजग एवं प्रतिबद्ध है।



