विद्यार्थियों को मिले निशुल्क टैबलेट

शिवपाल सिंह डिग्री कॉलेज में वितरण किए गए टैबलेट

जसवंतनगर,इटावा। नगर के हाईवे स्थित शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त में स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना ‘डिजीशक्ति’ के अंतर्गत बीए के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क टैबलेट वितरित किए गए। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ना हैं।कॉलेज प्रबंधक विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू और प्राचार्य संजय कुमार ने विद्यार्थियों को टैबलेट सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक की समझ और उपयोग विद्यार्थियों के लिए सफलता की कुंजी है। इस मौके पर कॉलेज का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button