लेंटर ढलाई करने में घायल हुए मजदूर की इलाज के दौरान मौत, मजदूर परिजनों में मचा कोहराम

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले मजदूर की मजदूरी कार्य करने के दौरान हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर सैफई पीजीआई में चल रहे इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई।

विवरण के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा के रहने वाले रामचंद्र पुत्र रामप्यारे उम्र करीब 40 वर्ष बीते सोमवार को ठेकेदार विजय पाल के साथ ग्राम परसौआ में एक निर्माणाधीन मकान पर लेंटर कार्य के लिए मजदूरी पर गया था।

लेंटर ढलाई के दौरान छत से गिरने से मृतक मजदूर रामचंद्र बुरी तरह घायल हो गया जिसको आनन फानन में सैफई पीजीआई में इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहाँ बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वह मजदूरी कार्य करके परिवार का भरण पोषण करता था।मृतक रामचंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस को लावारिस मिले बालक को दादी से मिलाया

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के मुस्कान अभियान के तहत एक सराहनीय कार्य सामने आया है। बुधवार को एंटी रोमियो टीम बुधवार बाजार क्षेत्र में गश्त कर रही थी, इसी दौरान करीब चार वर्ष का एक बालक लावारिस हालत में रोता हुआ मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालक को सुरक्षित मिशन शक्ति केंद्र में रखा और उसके परिजनों की तलाश शुरू की।

पुलिस

बालक के माता-पिता की खोज के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कीं, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में लगाया गया। उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, उपनिरीक्षक कृष्णकुमार एवं महिला कांस्टेबल मंजू सहित पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत के बाद बालक की दादी रामबेटी पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी यादवनगर को खोज निकाला। बालक काव्यांश उम्र लगभग चार वर्ष को सकुशल उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया गया।

बाल विवाह मुक्त भारत की दिलाई गई शपथ

जसवंतनगर,इटावा। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए शासन स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत के लिए थाना सभागार में बुधवार को शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर एएचटी एंटी ह्यूमन ट्राफिकिंग के निरीक्षक प्रेम चंद ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई गई।

बाल विवाह मुक्त

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाकर बच्चों, विशेषकर बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना रहा।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि हर लड़की और लड़के को शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकार मिलना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास प्रभावित होता है, इसलिए इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में नगर के सामाजिक और प्रबुद्धजन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button