अखिलेश यादव ने मोदी सरकार से पूछे 10 धांसू सवाल, GST की कमाई आखिर गई कहां
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर जीएसटी से कमाई गई रकम को लेकर 10 तीखे सवाल दागे हैं। क्या वाकई जनता को मिलेगा उसका हक? पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Akhilesh on GST 2.0: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। इस बार मुद्दा है GST (वस्तु एवं सेवा कर) से पिछले आठ वर्षों में इकट्ठा की गई भारी-भरकम कमाई का। यादव ने व्हाट्सएप चैनल पर एक पोस्ट के ज़रिए सरकार से 10 तीखे सवाल पूछे हैं, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं।
10 सवाल जो बीजेपी सरकार को चुभ सकते हैं (Akhilesh on GST 2.0)
- क्या महाकुंभ मॉडल की तर्ज़ पर इस रकम को सीधे जनता को बांटा जाएगा?
- क्या अगली बीमा किस्त में इसे समायोजित किया जाएगा?
- क्या ये पैसा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना (DBT) से लोगों के खाते में आएगा?
- क्या यह 15 लाख के पुराने वादे की किस्त के तौर पर आएगा?
- क्या गैस सब्सिडी की तरह दो हिस्सों में ये पैसा मिलेगा?
- क्या यह कंपनियों के जरिए गुपचुप ढंग से बंटेगा?
- क्या चुनाव से पहले नकद बांटने की योजना है?
- क्या बच्चों की फीस माफ करने में ये रकम खर्च होगी?
- क्या बुजुर्गों के इलाज में ये पैसा लगेगा?
- या फिर यह ‘जुमलाकोश’ का हिस्सा बनेगा।
Dynastic politics in India: नेता की बेटी, बहू या पत्नी? यूपी की 42% महिला नेता कैसे बनीं पावरफुल
10 साल से जनता को लूट रही है बीजेपी- अखिलेश यादव
यादव (Akhilesh on GST 2.0) ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में भारी कर लगाकर जनता से हज़ारों करोड़ की वसूली की है। अब जब जनता का समर्थन कम हो रहा है, तो ‘छूट का झांसा’ देकर दोबारा समर्थन बटोरने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar election 2025 news: तीन चरणों में मतदान! जानिए कब आएंगी तारीखें
उनका आरोप है कि जीएसटी का ढांचा व्यापारियों के लिए जाल जैसा बन चुका है और इससे केवल सरकार को मुनाफा हुआ, जनता को नहीं।



