संजय नगर व्यापार मंडल ने विधायक अजीत पाल त्यागी को सौंपा ज्ञापन, जागृति विहार मुख्य सड़क निर्माण की मांग

गाजियाबाद। संजय नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी को जागृति विहार मुख्य सड़क निर्माण के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें बेहद जर्जर हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महामंत्री हरीश शर्मा ने कहा कि टूटी सड़कों के कारण यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

वहीं खराब सड़कों से विद्यार्थियों, व्यवसायियों और आपातकालीन सेवाओं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।व्यापार मंडल ने मांग की कि जागृति विहार से गुलधर फाटक तक मुख्य मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए और सड़क निर्माण में गुणवत्ता व स्थायित्व का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस मौके पर चेयरमैन प्रदीप गर्ग, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबलू सिंह, उपाध्यक्ष केके शर्मा, उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसोदिया, चीकू भाई, अमरेश तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button