संघ परिवार का संयुक्त बनविहार कार्यक्रम संपन्न

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और राष्ट्रसेविका समिति का संयुक्त बनविहार कार्यक्रम रविवार को श्री जोधसिंह इंटर कॉलेज हरकुपुर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में संघ पदाधिकारी,महिला कार्यकर्ता व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने संस्था प्रबंधक संतकुमार राजपूत, संरक्षक रज्जन बाबू चतुर्वेदी,उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा व पूर्व प्राचार्य राजेश त्रिपाठी का स्वागत किया।

अध्यक्षता संतकुमार राजपूत ने की।मुख्य अतिथि राजेश त्रिपाठी ने समरसता, परोपकार व जैविक कृषि पर बोलते हुए संघ से जुड़ने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता सहविभाग संघचालक रामनरेश शर्मा ने पंच परिवर्तन और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला।संचालन खंड कार्यवाह राजकुमार यादव ने किया। इस दौरान प्रबल प्रताप, विक्रम,गौरव धाकरे, राजनारायण,वैभव भदौरिया,बलवीर सिंह, प्रदीप पांडे,ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अरुण दुबे सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

विद्यालय स्टाफ ने सहयोग किया।वहीं राष्ट्रसेविका समिति के कार्यक्रम को जिला कार्यवाहिका ममता शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा संस्कार से ही सशक्त राष्ट्र बनता है। भारती पाठक,दुर्गेश नंदिनी अंजलि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।समापन पर दाल-बाटी,खीर,सब्जी का सामूहिक भोजन हुआ।

Related Articles

Back to top button