पीएम के जन्मदिन पर वृहद स्तर पर हुआ रक्तदान,मेडिकल कॉलेज में जुटे भाजपाई
मंत्री,विधायक भाजपा अध्यक्ष व डीएम, सीडीओ, पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम में हुए शामिल

सुल्तानपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को सेवा संकल्प के रुप में मनाया गया, बुद्ववार को स्वशासी राजकीय महाविद्यालय में पूर्व मंत्री, विधायक व उच्चाधिकारी शामिल हुए, मौसम की दगाबाज़ी के चलते कार्यक्रम का आगाज विलंब से शुरू होने के बाद भी जिले भर के भाजपाईयों की भारी भीड़ दिखाई दी,रक्तदान में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश पासी,विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह, विधायक राजबाबू उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष निवर्तमान जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मौजूद रहें,मुख्य चिकित्साधिक्षक डां.आरके मिश्रा द्वारा रक्तदान करने की शपथ दिलाई, प्राचार्य डां.सलिल श्रीवास्तव ने रक्तदान में आए हुए सभी का आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी,पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी,उप मुख्य चिकित्साधिकारी,सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।



