जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने तहसील समाधान दिवस में की जनसुनवाई

महराजगंज, रायबरेली। शनिवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने तहसील समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान दो मामलों में एफआईआर करने एवं एक मामले में पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जनसुनवाई से पूर्व डीएम ने महराजगंज एवं बछरावां बीएलओ से एसआईआर की प्रगति जानी। जन शिकायतों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुधर जाने के शक्त निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के साथ महराजगंज पहुंची जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सबसे पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में उपस्थित बीएलओ मीना सोनकर एवं शैलेश कुमारी से एसआईआर की प्रगति की जानकारी की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए वही बछरावां स्थित गांधी विद्यालय इंटर कालेज में भी बीएलओ से एसआईआर की जानकारी ली। लगभग 12.30 पर तहसील पहुंचकर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मालिन का पुरवा मजरे शिवली की शीला पत्नी स्व राम मिलन रावत ने भवानीगढ़ चौराहे पर स्थित कमला मेडिकल स्टोर के संचालक सुनील कुमार पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया जिसमें उसके पति की मौत हो गई थी मामले में एसपी डॉ यशवीर सिंह ने शिवगढ़ पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने एवं 2 दिन में चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए,

वहीं शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ही केशरखेड़ा मजरे चितवनिया निवासी अरविंद ने पड़ोस में रहने वाले अखिलेश कुमार पर घर के सामने लगे खड़ंजे को जबरन उखड़कर पटिया लगाने के आरोप में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बीडीओ शिवगढ़ वर्षा सिंह को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। वहीं शिवगढ़ ब्लॉक के ही जीवित महिला किशुन दुलारी पत्नी स्व जगप्रसाद ने बताया कि वह अभी जीवित है और उसे मृत दिखा उसकी पेंशन बंद कर दी गई जिसपर डीएम ने शिवगढ़ बीडीओ वर्षा सिंह को संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव के विरुद्ध लापरवाही बरतने के लिए निलंबन की कार्यवाही के आदेश दिए हैं। इसके अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जयसवाल के क्षेत्राधिकारी आवास के जर्जर होने और उसके दुरूपयोग होने पर एसपी डॉ यशवीर सिंह ने महराजगंज कोतवाल जगदीश यादव से 10 दिन में रिपोर्ट तैयार कर देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कुल 55 शिकायतें आई जिसमें से मौके पर 5 शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका अन्य शिकायतों के प्रति डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए हैं।

—————————————–

गाली गलौज कर रहे नशेड़ी युवक का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, युवक ने महिला पर किया कुल्हाड़ी से हमला

महराजगंज, रायबरेली। नशे की हालत में गाली गलौज कर रहे युवक का विरोध करने पर युवक ने उग्र हो महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मामले में महिला के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ एससी एसटी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

घटना कोतवाली क्षेत्र के ओनई जंगल गांव की है। चंदापुर थाना क्षेत्र के जनई गांव निवासी राम स्वरूप पुत्र गयादीन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री लता पत्नी मनोज का विवाह कोतवाली क्षेत्र के ओनई जंगल गांव में हुआ है।

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे उसकी बेटी ओनई जंगल गांव में अपने घर पर मौजूद थी, तभी गांव के रहने वाले पप्पू पुत्र रामकुमार ने पुरानी रंजिश को लेकर नशे की हालत में गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसकी बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने पास में पड़ी कुल्हाड़ी से उसकी बेटी पर हमला कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आई, शोरगुल सुनकर गांव वालों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे उसने एंबुलेंस की मदद से घायल बेटी को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बेटी की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज अभी भी चल रहा है। मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घायल महिला के पिता की तहरीर पर एससी एसटी सहित अन्य संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button