मन्दिर निर्माण का लेकर खड़ा हुआ विवाद

प्रधान परिवार पर कार्य में बाधा डालने का लगा आरोप

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत निलोई में एक मंदिर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामवासियों ने एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में बताया गया है कि गांव के पश्चिम दिशा में स्थित चामुंडा देवी मंदिर की मरम्मत और निर्माण कार्य के ग्रामवासियों ने सामूहिक चंदा एकत्रित किया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान कुसुमलता, उनके पति विमल गौतम और पुत्र रजत गौतम मंदिर के निर्माण और मरम्मत कार्य में बाधा डाल रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ग्रामीणों को मंदिर निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है,केवल ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्य इस कार्य का विरोध कर रहे हैं।

शिकायत पत्र में ग्रामवासियों ने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने अधिकारियों से मंदिर निर्माण और मरम्मत कार्य की अनुमति देने की मांग की है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button