कार की टक्कर से मासूम घायल

सड़क पार करते समय हुई दुर्घटना

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा बाईपास पर दुर्गापुरा गांव के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, कचौरा बाईपास स्थित दुर्गापुरा गांव के सामने कचौरा घाट बाई पास निवासी धर्मेंद्र कुमार का चार वर्षीय पुत्र सुखदेव अपने मकान के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कचौरा घाट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन घायल बच्चे को आनन-फानन में सीएचसी जसवंतनगर लेकर पहुंचे।जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button