बाढ़ का कहर: एसडीएम ने किया निरीक्षण:ग्रामीणों बंधाया ढांढस

फसल नुकसान का मुआवजा,हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

जसवंतनगर,इटावा। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ के दृष्टगति प्रभावित हुए क्षेत्र के ग्राम सिरसा की मढैया,कीरतपुर,पथरी बाबा जसोहन और खदिया गाँवों का एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने अपनी राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना साथ ही समस्याओं के बारे में पूछा तथा बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों परिवारों को भोजन दिया।

ग्रामीणों से बातचीत के दौरान एसडीएम ने जलमग्न हुई फसलों के नुकसान के मुआवजे के लिए सर्वे कर क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देश दिए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। बाढ़ प्रभावित ग्राम वासियों को नदी के जलस्तर के संदर्भ में आश्वस्त किया किया कि एक्सपर्ट टीम द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।

आप लोग निश्चिंत रहिए प्रशासन हर समय आपके साथ है। नदी का जल स्तर बढ़ने से ग्राम सिरसा की मढैया,कीरतपुर पथरी बाबा जसोहन गांव की फसल जल मग्न हो गई जबकि खंदिया गांव में फसलों के साथ गांव के बाहर रह रहे कुछ घरों में पानी भर गया इन घरों की रहने वाले लोगों को सकुशल निकालकर शिविर में पहुंचाया गया है।इटावा आगरा बॉर्डर के पास यमुना नदी किनारे आगरा जिले के नौगांव की मढैया के किनारे बीस परिवार के सौ लोग से अधिक बाढ़ से प्रभावित होकर खंदिया गांव में शिविर में शरण लिए हुए हैं जिनकी स्थानीय प्रशासन मदद कर रहा है।

Related Articles

Back to top button