लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट; 6 की मौत, सवालों के घेरे में प्रशासन

राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक रिहायशी मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री (Lucknow firecracker factory) में भयानक विस्फोट हुआ। धमाके ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है, जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ब्लास्ट इतना तीव्र था कि (Lucknow firecracker factory) मकान पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया। चश्मदीदों के अनुसार, एक जोरदार धमाके के साथ पूरा इलाका दहल उठा और धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर में पांच दमकल गाड़ियां और राहत दल मौके पर पहुंच गया।

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है। राहतकर्मी मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हैं। घटना के बाद आसपास की सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। लोग डरे-सहमे अपने घरों से बाहर निकल आए।

सूत्रों के मुताबिक, जिस घर में यह पटाखा फैक्ट्री (Lucknow firecracker factory) चलाई जा रही थी, वह एक स्थानीय व्यक्ति आलम का है। हादसे में उसकी पत्नी की मौत हो गई है, जबकि उनके बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आसपास के कुछ अन्य बच्चे भी धमाके की चपेट में आ गए।

स्थानीय अस्पताल में घायलों को भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है। तीन घायलों की हालत स्थिर बताई गई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- महिला को छत पर दिखे दो बदमाश, इलाके में दहशत का माहौल

इस दर्दनाक घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख जताया है और अफसरों को निर्देश दिया है कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन पर उठे सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर एक रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की खतरनाक फैक्ट्री कैसे चल रही थी और प्रशासन को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री पूरी तरह अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। यह जांच का विषय है कि किन अधिकारियों की लापरवाही से ऐसा जोखिमपूर्ण कारोबार फल-फूल रहा था।

Related Articles

Back to top button