मुंढापांडे पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

मुरादाबाद। मुंढापांडे में शुक्रवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया, तो वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने 5 दर्जन से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों की भी तलाशी ली।

जनपद में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण व बाइक सवारों द्वारा किए जा रहे अपराधों पर लगाम कसने के इरादे से एसएसपी मुरादाबाद ने शुक्रवार की शाम कों सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिस पर मुंढापांडे थाने के अंतर्गत लगने वाली पुलिस चौकी दलपतपुर की पुलिस चेकिंग अभियान में जुट गई। चौकी प्रभारी दलपतपुर संदीप सिंह चौहान ने अपनी पुलिस टीम के साथ दलपतपुर चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया, इसके अलावा थाना बाहर हाइवे पर, व दलपतपुर चौराहे, टोल प्लाजा नियामतपुर इकरोटिया और अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र भर में करीब 5 दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया।

Related Articles

Back to top button