Raibarely News: मंडलायुक्त रोशन जैकब ने किया मत्स्य पालन उद्योग का निरीक्षण

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला में हो रहे मत्स्य पालन उद्योग का मंडलायुक्त ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मत्स्य पालको की समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। साथ ही इसके विकास को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए। मंडलायुक्त ने इस दौरान कहा की ये यहाँ के लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है कि प्रदेश का सबसे बड़ा मत्स्य पालन उद्योग यहाँ पर चल रहा है।

इस उद्योग को और भी बिकसित किये जाने की अवश्यकता है। आपको बता दें कि खुदायगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में संचालित वी टू एस एक्वा प्राइवेट लिमिटेड जो नैशनल बेस्ट फार्मर अवार्ड 2022 में केंद्र मत्स्य मंत्रालय से सम्मानित है। मंडलायुक्त रोशन जैकब ने जिले में भ्रमण करने के दौरान निरीक्षण किया।

इस दौरान मत्स्य पालन के प्रबंधक सुजीत चौधरी ने बिस्तार पूर्वक मत्स्य पालन के बारे में बताया वहीं चौधरी ने बताया कि यूपी में मत्स्य की 26 लाख टन मांग है। हमारे यहाँ 6 सौ टन का उत्पाद होता है। इस वर्ष इसे बढ़ा कर 13 सौ टन करने का काम चल रहा है ऐसा ही मत्स्य पालन परसदेपुर में भी चालू होने जा रहा है। जिस पर मंडला युक्त ने मत्स्य पालन के प्रबंधक को काफ़ी प्रोत्साहित भी किया और शासन से मिलने वाली हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान सीडीओ पूजा यादव सहायक मत्स्य निदेशक सुनीता वर्मा उपजिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार अभिनव पाठक, बिपिन मौर्या, महेश प्रसाद, मोहित सिंह, प्रधान सहदेव, पंकज गुप्ता, कोटेदार राज बहादुर मौर्या, सुनील गुप्ता, रियाज अहमद, क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button