सीएम योगी ने KGMU में किया पैथोजेन रिडेक्शन मशीन का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के KGMU में पैथोजेन रिडेक्शन मशीन का लोकार्पण किया।

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के KGMU में पैथोजेन रिडेक्शन मशीन का लोकार्पण किया। जिससे लंग कैंसर और नसों के मरीजों का इलाज आसान हो जायेगा। साथ ही यह प्रदेश में खुल रहा पहला थोरेसिक,वस्कुलर सर्जरी का विभाग है।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, हमेशा कुछ नया करते रहना है। KGMU अब लगातार आगे बढ़ रहा है। अभी अस्पतालों में सुविधाओं को और बढ़ाना है। स्वास्थ्य क्षेत्र में केजीएमयू का बड़ा योगदान हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल साइंस में कुछ नया कर सकते हैं। अब कैंसर और नसों के मरीजों का आसानी से इलाज होगा। हमें समय के अनुसार आगे चलना होगा। इस दौरान कई शीर्ष नेता और KGMU के डॉक्टर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button