पूर्व मंत्री रमई राम ने मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस…

रमई राम के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक जताया है। तेजस्वी यादव ने भी शोक जताया है। रमई राम 9 बार विधायक रह चुके हैं। लालू और नीतीश दोनों सरकार में मंत्री रहे हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रमई राम का गुरुवार को पटना में निधन हो गया। वे कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। यहीं उनका इलाज चल रहा था। निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। रमई राम के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक जताया है। रमई राम लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर दी है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा- “वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे आदरणीय श्री रमई राम जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कर्मठ और समर्पित राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे।

ये भी पढ़े

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का टीजर हुआ रिलीज…

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे. ॐ शांति ॐ.”

Related Articles

Back to top button