यूपी में आज बारिश का अनुमान, लोगो को करना पड़ेगा उमस का सामना

मॉनसून का असर कमजोर होने से लोगों को एक बार फिर उमस जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से मॉनसून की सक्रियता कम होने की चेतावनी जारी की गई है।

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ: बढ़ते उमस के बीच उत्तर प्रदेश में आज बारिश का अनुमान है। मॉनसून का असर कमजोर होने से लोगों को एक बार फिर उमस जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से मॉनसून की सक्रियता कम होने की चेतावनी जारी की गई है। कल दिन भर लोगों को बादलों के बीच से निकलती तीखी धूप ने परेशान किया। हालांकि आज हल्की बारिश से राहत मिल सकती है।

राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा तक इस प्रकार के मौसम का सामना करना पड़ा। दिन भर लोग गर्मी से बेहाल रहे। पसीने ने लोगों की हालत खराब की। बुधवार को भी दिन में गर्मी और उसम बढ़ने का अनुमान जताया गया है। राजधानी लखनऊ में बुधवार को तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। पूर्वांचल में भी मॉनसून की स्थिति कमजोर होती दिख रही है। बस्ती, देवरिया से लेकर चंदौली तक लोगों को मौसम में गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट हो सकती है और गर्मी से राहत भी मिल सकती है।

राजधानी लखनऊ में बुधवार को बादलों के बीच गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार जताए गए हैं। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा के बीच 89 फीसदी ह्यूमिडिटी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। बारिश की संभावना 20 फीसदी जताई गई है। दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गाजीपुर में भी तेज बारिश का अनुमान है। बुधवार को दिन में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। सुबह से ही शहर में चल रही 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा और 91 फीसदी ह्यूमिडिटी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़े

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी खबर सुनकर रो पड़े थे करण जौहर

करीब ऐसा ही हाल दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी देखने को मिलेगा। नोएडा में उमस भरी गर्मी ने काफी परेशान किया। दिनभर लोग गर्मी से बेहाल और पसीने से लथपथ रहे। बुधवार को भी उमस भरी गर्मी परेशानी बढ़ाएगी पर बारिश के भी आसार हैं। दो दिन बारिश का अंदेशा रहा पर इंतजार में ही दिन बीत गया। बीते 3 दिनों में 37 डिग्री तापमान रहने के बाद आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं गाजियाबाद में भी लोगों को उमस जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दिन में बादल और धूप के बीच लुकाछिपी जैसे आसार रह सकते हैं। इससे गर्मी बढ़ेगी। रुकी हुई हवा और 88 फीसदी ह्यूमिडिटी लोगों के पसीना छुड़ा रही है। बारिश के आसार 29 फीसदी जताए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button