योगी सरकार 2.0: ब्रजेश पाठक का डिप्टी सीएम बनना तय

ब्रजेश पाठक, राजधानी लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं।

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक दूसरे कार्यकाल में डिप्टी सीएम बनेंगे। मिली जानकारी के अनुसार ब्रजेश पाठक, राज्य में दूसरे डिप्टी सीएम होंगे।

यूपी में योगी सरकार के पहले कार्यकाल में विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम का जिम्मा मिलने के बाद माना जा रहा है दिनेश शर्मा को कैबिनेट में जिम्मा नहीं मिलेगा। जानकारों का मानना है कि बीजेपी ने ब्राह्मण समाज के दमदार छवि खोज रही थी। बीजेपी को ब्रजेश पाठक में यह छवि दिखी जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

 

10 मार्च को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में ब्रजेश पाठक, राजधानी लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। यूपी में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए 35 सालों बाद फिर से सत्ता दोहराई है। बीजेपी के दूसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण, राजधानी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होगा।

 

ब्रजेश पाठक के अलावा, केशव प्रसाद मौर्य राज्य के डिप्टी सीएम बनेंगे।

 

Related Articles

Back to top button