योगी 2.0 मंत्रिमंडल में ठाकुर- ब्राह्मण चेहरे से 2024 को साधने की तैयारी

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फतह के बाद जहां एक तरफ योगी सरकार 2.0 (Yogi 2.0)  के शपथ की तैयारी चल रही है और वहीं दूसरी तरफ मंत्रिमंडल में ऐसे चेहरों को तरजीह दी जा रही है जिससे लोकसभा चुनाव 2024 का रास्ता भी आसान हो सके। इसे देखते हुए जहां भाजपा का कोर वोटर माने जाने वाले ठाकुर – ब्राह्मण चेहरे को प्रमुखता दी जा रही है तो पिछड़े और दलित चेहरे को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ मुख्तयमंत्री के रूप में ठाकुर चेहरे के साथ तो ब्राह्मण चेहरे के रूप में डिप्टी सीएम पद पर इस बार दिनेश शर्मा के बजाए ब्रजेश पाठक को जिम्मेदारी दी जा रही है। पिछड़े चेहरे के रूप में केशव प्रसाद मौर्य को फिर से उत्तर प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। इस बार यह माना जा रहा है कि दिनेश शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

ब्रजेश पाठक का डिप्टी सीएम बनना तय

 

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक दूसरे कार्यकाल में डिप्टी सीएम बनेंगे। यूपी में योगी सरकार के पहले कार्यकाल में विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम का जिम्मा मिलने के बाद माना जा रहा है दिनेश शर्मा को कैबिनेट में जिम्मा नहीं मिलेगा। जानकारों का मानना है कि बीजेपी ने ब्राह्मण समाज के दमदार छवि खोज रही थी। बीजेपी को ब्रजेश पाठक में यह छवि दिखी जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

10 मार्च को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में ब्रजेश पाठक, राजधानी लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। यूपी में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए 35 सालों बाद फिर से सत्ता दोहराई है। बीजेपी के दूसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण, राजधानी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होगा।

ब्रजेश पाठक के अलावा, केशव प्रसाद मौर्य राज्य के डिप्टी सीएम बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button