समाजसेवी हरिवक्श सिंह की प्रतिमा का किया गया अनावरण

40 वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा का किया गया अनावरण

स्टार एक्सप्रेस

रामलखन मौर्य

सुलतानपुर. विकासखंड दूबेपुर अंतर्गत ग्रामसभा लौहर पश्चिम में रविवार को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में कॉलेज के संस्थापक व समाजसेवी स्व. हरिवक्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। हरिवक्श सिंह की 40 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।

 

 

मूर्ति का अनावरण करते हुए मुख्य अतिथि त्रिभुवन सिंह ने कॉलेज के हरिवक्श सिंह के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। कॉलेज के प्रधानाचार्य रन बहादुर सिंह ने कहा कि इनके जीवन से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान के लिए दिया। उनके योगदान को क्षेत्र हमेशा याद रखेगा।

 

उन्होंने कहा कि संस्थापक का जीवन धार्मिक व सामाजिक विषयों के दृष्टिकोण में ही गुजरा। वह एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उनके कृतित्व को समाज हमेशा याद रखेगा।

 

इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक राजेश सिंह, प्रधानाचार्य रन बहादुर सिंह, शिव कुमार सिंह, आशीष मौर्य, संतराम यादव, हृदय राम यादव, शिव श्याम, पुष्पा सिंह, अमृता सिंह, दयावती सिंह, हुस्नारा बानो, महेश सिंह सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिका व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button