रणवीर सिंह ने शेयर किया छोटी दीपिका पादुकोण का वीडियो, लड़की को बताया दीपिका का मिनी वर्जन

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण यूं तो कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं लेकिन उनकी साथ में पहली फिल्म थी संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी ‘रामलीला’ (Ramleela)। कहते हैं कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और फिर ये रिश्ता धीरे-धीरे शादी तक जा पहुंचा। शायद यही वजह है कि फिल्म ‘रामलीला’ इन दोनों ही सितारों के दिल के बेहद करीब है। रणवीर सिंह ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक छोटी लड़की फिल्म रामलीला का एक डायलॉग बोलती नजर आ रही है।

लड़की को बताया दीपिका का मिनी वर्जन

फिल्म में ये डायलॉग दीपिका पादुकोण ने बोला था। फिल्म की कहानी दो ऐसे प्रेमियों के बारे में थी जो बाद में अपने गुटों का समर्थन करने के चक्कर में एक दूसरे के ही खिलाफ हो जाते हैं। रणवीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लड़की को दीपिका पादुकोण का मिनी वर्जन बताया है। रणवीर सिंह ने लिखा, ‘लीला जैसी कोई नहीं। चलो तुम्हारा मिनी वर्जन देखते हैं।’

एक्सप्रेशन्स के फैन हुए रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को इस वीडियो में टैग करते हुए लिखा, ‘एक्सप्रेशन्स बहुत कमाल के लगे।’ रणवीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए हैश टैग #chotideepika लिखा है। रणवीर सिंह का इस वीडियो को शेयर ही करना था कि फैंस ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए और ढेरों यूजर्स ने दीपिका के फिल्म में काम और लड़की के काम की तारीफ की है।

 

गहराइयां’ में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के करंट वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 83 ब्लॉकबस्टर हिट रही है और अब फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘जयेश भाई जोरदार’ का इंतजार है। वहीं बात करें अगर दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म की तो वह जल्द ही फिल्म ‘गहराइयां’ में काम करती नजर आएंगी।

 

Related Articles

Back to top button