फिर से बारिश के जताए जा रहे आसार, इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. दो दिन साफ मौसम के बाद उत्तरी भारत में फिर से बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। IMD की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर व आसपास के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है।

दो दिन की राहत के बाद मौसम एक बार फिर से करवट लेता दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। आईएमडी की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। आज और कल यहां बादल छाए रहने के अनुमान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कोहरा छाया रहेगा। यहां बारिश की संभावना भी बन रही है।

आने वाले 24 घंटों में लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में हल्की गरज के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं।

कल भी हो सकती है बारिश

IMD की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा में 09 व 10 फरवरी को बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में भी बुधवार को बारिश होगी।

ठिठुरन से मिल सकती है राहत

साफ मौसम और धूप के बाद राजस्थान में ठंड से कुछ हद तक राहत मिलती दिख रही है। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं लखनऊ में न्यूनतम पारा आठ डिग्री और अधिकतम 25 तक जा सकता है, जिससे ठिठुरन से काफी हद तक राहत मिलेगी। बिहार में भी पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button