50 प्रतिशत महिलाओं और युवाओं को टिकट देगा राष्ट्रीय परिवर्तन दल – डीपी यादव

डीपी यादव का ऐलान, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय परिवर्तन दल चलायेगा 1 करोड़ लोगों को जोड़ने के लिये प्रारम्भिक सदस्यता अभियान

स्टार एक्सप्रेस.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय परिवर्तन दल ने भी मंगलवार को लखनऊ में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विशेष अधिवेशन आयोजित किया। इस अधिवेशन में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई और अपनी तैयारियों को लेकर चर्चा की।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय परिवर्तन दल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी उतारेगा। इससे पहले पार्टी सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है और एक वर्ष में एक करोड़ प्रारम्भिक सदस्य बनायेगी। इसके मद्देनजर पार्टी के पदाधिकारयों के लिये लक्ष्य निर्धारित किया गया है और समय- समय पर प्रत्येक मण्डल में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक की जायेगी। साथ ही जिला स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाया जायेगा।

गठबंधन के सवाल पर जवाब देते हुए डीपी यादव ने कहा कि सामान्य विचारधारा वाले दलों से गठबन्धन किया जा सकता है। समय आने पर खुलासा किया जायेगा। डीपी यादव ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड चुनाव में महिलाओं और युवाओं को 50 प्रतिशत टिकट दिया जायेगा।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव के राजनीतिक षड़यन्त्र के तहत फसाये जाने की निन्दा की तथा सभी आरोपों से बेकसूर हो जेल से रिहा होने पर भारतीय न्याय व्यवस्था पर विश्वास व्यक्त करते हुये न्यायालय का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय परिवर्तन दल ने दिया ये नारा

इस बैठक में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के पदाधिकारियों ने इस संकल्प के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है-

सभी समस्याओं का हल राष्ट्रीय परिवर्तन दल

स्वाभिमान जगाना है, परिवर्तल दल लाना है

परिवर्तन दल जब आयेगा, भ्रष्टाचार मिट जायेगा

बेरोजगारों को रोजगारी, परिवर्तन दल की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय परिवर्तन दल की चोट, विदेशी कम्पनियों पर होगी रोक

राष्ट्रीय परिवर्तन दल का अभियान, समृद्ध बने मजदूर-किसान

 

 

 

Related Articles

Back to top button