लखनऊ : महिला की हत्या कर चादर में लपेट कर फेंका शव

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : चिनहट के लौलाई में शुक्रवार सुबह महिला का शव चादर से बंधा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद चादर में महिला का शव होने की बात सामने आई।

एडीसीपी पूर्वी सै. कासिम आब्दी के मुताबिक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों कि मदद से पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही लौलाई की तरफ आने वाले रास्तों पक लगे सीसी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।

 

महिला की हत्या किए जाने की बात को पुलिस अधिकारी टाल रहे हैं। उनके मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने अंदेशा जताया है कि महिला की हत्या करने के बाद शव किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया है।

 

Related Articles

Back to top button