प्रतापगढ़ के पूर्व सीओ के खिलाफ केस दर्ज, शादी का झांसा देकर लड़की के साथ किया रेप

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : लड़की का आरोप है कि प्रतापगढ़ के पूर्व सीओ के साथ उसका प्रेम.प्रसंग चल रहा था। सोशल मीडिया के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी।
प्रतापगढ़ के पूर्व सीओ नवनीत नायक पर रेप और धमकी का केस दर्ज कराया गया है। हैरानी की बात ये है कि उनकी ही गर्लफ्रेंड ने उन पर रेप और धमकी का केस दर्ज कराया है। लड़की का आरोप है कि शादी का झांसा देकर पूर्व सीओ ने कई बार उसके साथ रेप किया।

 

 

 

 

प्रतापगढ़ के एसपी ने जब मामले की जांच की तो यह आरोप सही पाए गए। इस मामले में प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर ही पूर्व सीओ के खिलाफ एक्शन लेते हुए रेप और धमकी का केस दर्ज किया गया। पुलिस उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। सीओ नवनीत नायक फिलहाल शाहजहांपुर जिले में तैनात थे। लेकिन रेप और धमकी के आरोप सही साबित होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

 

 

 

 

मध्य प्रदेश की रहने वाली लड़की का आरोप है कि फेसबुक के जरिए दोनों के बीच लव-अफेयर शुरू हुआ था। लड़की उनसे मिलने कई बार प्रतापगढ़ भी गई थी। आरोप के मुताबिक कई बार वह पूर्व सीओ से मुलाकात के लिए होटल में भी रुकी थी। उसी दौरान शादी का झांसा देकर नवनीत नायक ने पुलिस लाइन के ट्रांजिट हॉस्टल और होटल में कई बार उसके साथ रेप किया।

 

 

 

 

युवती का ये भी कहना है कि जब उसने नवनीत पर शादी किए प्रेशर बनाया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। परेशान लड़की ने पट्टी थाने और तत्कालीन एसपी से मामले की शिकायत की थी। उसका कहना है कि पुलिस अधिकारी से जुड़ा मामला होने की वजह से इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। लड़की का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया। जिसके बाद उसने सीएम से न्याय की गुहार लगाई।

Related Articles

Back to top button