त्योहारी सीजने मे केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन मे मिल सकता है इजाफा, जानिए कितने तक बढ़ सकती है सैलरी

 

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही केंद्र सरकार कर्मचारियों को खुशियों की सौगात देने वाली है। तभी तो महंगाई भत्ते डीएद्ध और महंगाई राहत डीआरद्ध में संभावित बढ़ोतरी के चलते कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में अच्छा इजाफा हो सकता है। इससे अलग.अलग कैटेगरी के अनुसार सैलरी में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

 

 

 

 

माजूदा समय में डीए 17 पर्सेंट के हिसाब से दिया जा रहा है लेकिन इसे लगभग 30% तक ले जाया जा सकता है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार परंपरागत रूप से डीएध्डीआर पर केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2022 में डीए डीआर वृद्धि का कुल बजटीय प्रभाव लगभग 30,000 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। वहीं राज्यों में भी इस पैटर्न का पालन करने पर करीब 60,000 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

 

 

 

 

1 जुलाई से बढ़ी हुई दरों का भुगतान दशहरा 15 अक्टूबर से पहले दो-तीन महीने के बकाया के साथ किया जाएगाए जिससे कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ मिलेगा। नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के तहत अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 17 परसेंट महंगाई भत्ता मिलता है। जब पिछली तीन किस्तों की बढ़ोतरी की बहाली हो जाएगी। तब ये सीधा 28 परसेंट हो जाएगा। इसमें जनवरी 2020 में DA 4 परसेंट बढ़ा थाए इसके बाद दूसरी छमाही यानि जुलाई 2020 में 3 परसेंट इजाफा हुआ और अब जनवरी 2021 में यह DA 4 बढ़ा है! जुलाई 2021 में एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं। इस लिहाज से महंगाई भत्ता बढ़कर 30.31 फीसदी हो सकता है।

 

 

 

कोविड -19 के प्रकोप के बाद राजकोषीय तनाव को कम करने के लिएए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में वृद्धि और पेंशनभोगियों के लिए डीआर को जनवरी 2020 और जून 2021 के बीच की अवधि के लिए रोक दिया गया था। इससे वित्त वर्ष 2021 में 25,000 करोड़ रुपये बचाने की बात कही गई।

Related Articles

Back to top button