उत्तर प्रदेश पीसीएस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्टूबर को, संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल.

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आयोग ने पीसीएस सहित कई परीक्षाएं स्थगित कर दिया था। लेकिन अब पीसीएस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी। इसी प्रकार अन्य परीक्षाएं 25 अगस्त से शुरू होकर 10 अप्रैल 2022 तक कराई जाएंगी। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने अब अपनी परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को कुल 14 परीक्षाओं की तारीखें जारी हैं। इसके तहत अब पीसीएस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी। इसी प्रकार अन्य परीक्षाएं 25 अगस्त से शुरू होकर 10 अप्रैल 2022 तक कराई जाएंगी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आयोग ने पीसीएस सहित कई परीक्षाएं स्थगित कर दिया था, इसलिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करना पड़ा है।

लोकसेवा आयोग ने गुरुवार को 2021 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। पीसीएस-2021 की प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी, जबकि पहले यह परीक्षा 13 जून को प्रस्तावित थी। कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति के कारण परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। संशोधित कैलेंडर में स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 की भर्ती बढ़ाई गई है। वहीं, अन्य परीक्षाओं की तारीखों में बड़ा हेरफेर हुआ है। खास बात यह है कि संशोधित कैलेंडर में 10 अप्रैल, 2022 तक होने वाली कुल 14 परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हुआ है, जबकि पूर्व के वार्षिक कैलेंडर में दिसंबर तक ही परीक्षाएं होनी थी।

कोरोना-19 की दूसरी लहर में संक्रमण बढऩे पर यूपीपीएससी ने अप्रैल से जून तक प्रस्तावित समस्त परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। इसीलिए 17 अप्रैल को प्रवक्ता राजकीय डिग्री कालेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2020, 23 मई को प्रधानाचार्य श्रेणी-2/ उप प्रधानाचार्य/सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2019, 30 मई को सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2020 व 13 जून को प्रस्तावित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 तथा सहायक वन संरक्षक-क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 स्थगित हो गईं।

अब स्थिति सामान्य होने पर फिर परीक्षा कराने की कवायद शुरू की गई। कैलेंडर के अनुसार 25 जुलाई को यूनानी चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2018 से परीक्षाओं का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अप्रैल तक आयोग कुल 14 परीक्षाएं होंगी, जबकि 15 जनवरी, 2021 को जारी किए गए कैलेंडर में 16 परीक्षाएं प्रस्तावित थीं, उसमें से तीन कराई जा चुकी हैं। यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार जरूरत पड़ने पर परीक्षा कैलेंडर में बदलाव भी किया जा सकता है।

 

2021-2022 की प्रस्तावित परीक्षाएं

25 जुलाई 2021 : यूनानी चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2018

1 अगस्त 2021 : सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020

19 सितंबर 2021 : प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर (प्रारंभिक) परीक्षा 2020

तीन अक्टूबर 2021 : स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा 2021

24 अक्टूबर 2021 : सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021, सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2021

21 नवंबर 2021 : संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा 2020

26 नवंबर 2021 से : सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा 2020

पांच दिसंबर 2021 : समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य/विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा 2021

19 दिसंबर 2021 : प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कालेज (मुख्य) परीक्षा 2020

नौ जनवरी 2022 : प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2019

28 जनवरी 2022 से : सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021

सात मार्च 2022 से : सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2021

तीन अप्रैल 2022: प्रवक्ता राजकीय डिग्री कालेज स्क्रीनिंग परीक्षा 2020

10 अप्रैल 2022 से : समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य/विशेष चयन) मुख्य परीक्षा 2021

Related Articles

Back to top button