महेंद्र सिंह धोनी के घर मे नए मेहमान की एंट्री, जानिए कौन है नया मेहमान

 

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर नया मेहमान  आया है। उनके रांची स्थित फॉर्महाउस में 1 मई को एक घोड़ा आया है। इसका नाम परिवार ने चेतक रखा है। धोनी को जानवरों से काफी लगाव है। उनके पास चार पालतू कुत्ते भी हैं। जिनका नाम सैम, लिली, गब्बर और जोया है।

एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि घर में आपका स्वागत है चेतक, जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया। आपको हंसी-खुशी हमारे परिवार में स्वीकार किया जा रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी रवींद्र जडेजा के बाद ऐसे दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने घोड़ा पाला है। सीएसके में धोनी के साथी और टीम इंडिया के ऑलराउंडर जडेजा के जामनगर स्थित फॉर्महाउस में चार घोड़े हैं। जडेजा ने 5 मई को घर लौटने के बाद इनके साथ अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी।

सीएसके के कप्तान धोनी ने ये ऐलान करके अपनी टीम के साथियों और फैंस का दिल जीत लिया था कि सभी के घर लौटने के बाद रांची लौटेंगे, आईपीएल 2021 स्थगित होने से पहले सीएसके ने अपने 7 में से 5 मैच जीते। प्वॉइंट टेबल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के बाद उनकी टीम दूसरे नंबर पर है।

Related Articles

Back to top button