वीकेंड लॉकडाउन के दौरान धर्म नगरी वृंदावन में पसरा सन्नाटा

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल. वीकेंड लॉकडाउन के दौरान ठाकुर बांके बिहारी की नगरी में वृंदावन
सुबह से ही पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। सड़कों पर दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दे रहा।

कोरोना संक्रमण के दिन पर दिन बढ़ते असर को देखते हुए सरकार द्वारा रविवार को वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसके तहत रविवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर समेत सभी छोटे बड़े मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए बंद रखे गए। मंदिरों के बाहर सुरक्षा कर्मी पहरा दे रहे थे। शहर के सभी बाजार भी पूरी तरह बंद रहे।

इस दौरान पुलिस भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आई। बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को पुलिस द्वारा रोका जा रहा था। कई वाहनों के चालान भी किए गए। वहीं नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में प्रमुख मंदिरों समेत बाजारों एवं सभी कंटेनमेंट जोन को सैनेटाइज कराया गया।

Related Articles

Back to top button