31 मई तक भारत में पहुंचेगा दक्षिण पश्चिम मानसून, इन राज्यों में इस बार होगी कम बारिश

इस बार मानसून समय से पहले पहुंच सकता है. केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार 31 मई को पहुंच सकता है. आमतौर पर राज्य में मानसून एक जून को आता है. इस बात की जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को दी. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से कहा गया है, ”इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 31 मई को दस्तक दे सकता है.”

केरल में इस बार मानसून का आगमन तय समय से एक दिन पहले होगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 31 मई को केरल में मानसून छाने की संभावना है। मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तिथि एक जून है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को मानसून के केरल पहुंचने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया। इसमें कहा गया है कि 21 मई को अंडमान सागर से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। इसके लिए अगले कुछ दिनों में अनुकूल मौसमी परिस्थितियां बन रही हैं। 31 मई को मानसून के केरल में दस्तक देने की संभावना है। इसमें चार दिनों की माडलीय त्रुटि हो सकती है।

Related Articles

Back to top button