21 जून विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी कल सुबह 6.30 बजे कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

 

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : सोमवार यानी 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारत समेत कई देशों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कल के अपने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल 21 जून को हम 7वां योग दिवस मनाएंगे। इस वर्ष का विषय योग फॉर वेलनेस है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि वे कल सुबह करीब साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

21 जून 2015 को पूरे विश्व में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें करीब 36 हजार लोग शामिल हुए थे। साथ ही, लगभग 84 देशों के प्रतिनिधियों ने भी योग के 21 आसन किए। इस कोरोना काल में स्वस्थ रहने में योग ने अहम भूमिका निभाई है।

 

 

Related Articles

Back to top button