शांति भंग में 16 गिरफ्तार: भेजे कोर्ट
जसवंतनगर में आगरा के आरोपी भी गिरफ्तार

जसवंतनगर,इटावा। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि सोमवार को शांति भंग के मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में 62 वर्षीय जयवीर सिंह, 30वर्षीय अवनीश कुमार,23 वर्षीय विपिन कुमार और 45 वर्षीय सत्यवीर निवासी जलपोखरा,31वर्षीय कौशल कुमार निवासी पीपरीपुरा,35 वर्षीय अजीत निवासी गोबेपुरा थाना सैफई,19 वर्षीय अमित निवासी डूडहा, 45 वर्षीय विनोद यादव और 23 वर्षीय ओमवीर निवासी नगला विधि निलोई,38 वर्षीय प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी निवासी नगला नरिया शामिल हैं।
इसके अलावा 50 वर्षीय राजाराम,25 वर्षीय सूरज,22 वर्षीय बबलू, 25 वर्षीय मनी और 22 वर्षीय बारिष निवासी मोहल्ला खटिकान, कस्बा व थाना जैतपुर, आगरा तथा 30 वर्षीय रामराज निवासी बिजौली थाना बाह,आगरा को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया।



