दो छात्राओं का चयन इंटर यूनिवर्सिटी महिला वॉलीबॉल टीम में हुआ

सुलतानपुर। राणा प्रताप पी जी कॉलेज के बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्राएँ प्रियांशी यादव एवं रिया निषाद का चयन डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या की इंटर यूनिवर्सिटी महिला वॉलीबॉल टीम में हुआ है। आज दोनों छात्राओं ने डॉ. लोहिया महिला पी.जी. कॉलेज, कुचेरा,अयोध्या में आयोजित अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। दोनों छात्राओं के चयन पर महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक बालचंद्र सिंह, प्राचार्य प्रो डी के त्रिपाठी ने बधाई और शुभकामनाएं दी। यह जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव बृजेश कुमार सिंह ने दी।

Related Articles

Back to top button