हार के बावजूद जश्न मनाती नजर आई मुंबई इंडियंस, सूर्यकुमार को किया सम्मानित, देखें वीडियो
स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में शनिवार को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने मुंबई को 20 ओवर में 129 रनों पर रोकने के बाद 19.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस हार के बाद मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों का तगड़ा झटका लगा है। मुंबई को अब प्लेऑफ क्वालीफाई करने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा, क्योंकि 12 मैच में सिर्फ 5 जीत के साथ उनके 10 अंक हैं। अंकतालिका में भी 10 अंक वाली चार टीमों में उनकी नेट रन रेट सबसे कम है।
Dressing room Players of the Match award vs DC 👉 SKY & NCN#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 pic.twitter.com/mapIry9HSo
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 3, 2021
दिल्ली से हार के बावजूद मुंबई मैच के बाद जश्न मनाती नजर आई। मुंबई इंडियंस ने रविवार को ट्विटर पर अपने ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम मैच के बाद एक साथ जमा हुई है। वीडियो में मुंबई इंडियंस अपने बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर-नाइल को ड्रेसिंग रूम प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित करती हुई दिख रही है। सूर्यकुमार को कोच महेला जयवर्धने और कूल्टर-नाइल को टीम के मेंटोर सचिन तेंदुलकर ने बैज पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/mipaltan/status/1444301888208343053?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1444301888208343053%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Fstory-ipl-2021-dressing-room-players-of-the-match-award-vs-dc-right-pointing-backhand-index-sky-and-ncn-says-mi-4728400.html
सूर्यकुमार ने दिल्ली के खिलाफ 26 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। उनके अलावा कूल्टर-नाइल ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट चटकाया। कूल्टर-नाइल ने हमवतन और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आउट किया। मुंबई को अब प्लेऑफ में जाने के लिए बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे, दूसरी टीमों के नतीजों को भी देखना होगा और अपने रन रेट में भी सुधार करना होगा।