सोहेल खान के बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंची मलाइका

बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान के परिवार में जब कोई फंक्शन या फिर किसी की बर्थडे पार्टी की बात हो तो पूरा परिवार एक साथ नजर आता है। इस जश्न में शामिल होने के लिए मलाइका अरोड़ा को भी परिवार में शामिल होना पड़ता है। बीती शाम बी कुछ ऐसा ही हुआ। सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और सीमा खान के बेटे निर्वाण खान का कल जन्मदिन था।

सोहेल और सीमा  अपने बेटे की बर्थडे पार्टी अपने नए घर पर रखी थी। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारें इस पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी में मलाइका ओरोड़ा अपनी मम्मी पापा के साथ आईं। लेकिन इस मौके पर अरबाज खान अकेले नजर आए। इन दिनों अरबाज खान अपनी नई गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ अक्सर स्पॉट किए जाते है।

कोई भी फंक्शन हो या फिर बॉलीवुड की कोई पार्टी अरबाज गर्लफ्रेंड जॉर्जिया का हाथ थामे नजर आते है। लेकिन इस बार पार्टी में अरबाज अकेले ही नजर आए। हालाकि इसके पिछे कि क्या वजह है यह कहना अभी थोड़ा मुश्किल होगा।

आपको बता दें कि अरबाज से जॉर्जिया उम्र में 22 साल छोटी हैं। अरबाज 51 के हैं जबकि जॉर्जिया 29 साल की हैं। खबरें है कि दोनों अगले साल यानी 2019 में शादी करने जा रहे है। खबरों की माने तो अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने प्रोफेशनल एजेंसी को भी हायर किया है। सबकुछ सही रहा तो जॉर्जिया शादी के बाद बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ मीडिया में नजर आ रहे है। दोनों के लव-लाइफ के चर्चे मीडिया में हो रहे है। 33 साल के अर्जुन कपूर के साथ 45 साल की मलाइका अरोड़ा का इश्किया अब किसी से छुपा नहीं हुआ है। खबरो कि माने तो मलाइका भी अर्जुन से अलगे साल शादी करने वाले है। यानी अरबाज और मलाइका दोनों अगले साल तक शादी के बंधन में बंध सकते है। अब देखना यह होगा कि कौन पहले अपना घर बसाता  है।

इस पार्टी में सलमान खान, अरबाज खान भी आए और रेस-3 के स्टार बॉबी देओल और डेजी शाह भी पार्टी में नजर आईं। डेजी शाह का लुक इस पार्टी में सबसे अलग था उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी। वतस्ल सेठ और सोनाक्षी सिन्हा भी इस पार्टी में दिखे सोनाक्षी भी पार्टी में कूल नजर आईं। सोनाक्षी ने पार्टी में ब्लैक कलर की शॉर्ट्स और लाइट ग्रीन कलर की शर्ट पहनी हुई थी।

Related Articles

Back to top button