सुलतानपुर: DM रवीश गुप्ता ने गेंहूँ क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण, दिए दिशानिर्देश

स्टार एक्सप्रेस

अंकुश यादव

कृषकों के गेंहूँ की अधिक से अधिक तौल किये जायें- जिलाधिकारी

सुलतानपुर.  उत्तर प्रदेश  के  जनपद  सुलतानपुर के  जिलाधिकारी  रवीश  गुप्ता  ने  सोमवार  को कुड़वार  स्थित  विपणन  क्रय  केन्द्र  का  औचक निरीक्षण  किया ।  निरीक्षण  के  दौरान  मौके  पर विपणन  सहायक  बृजेश  कुमार  उपस्थित  पाये गये ।  उन्होंने  बताया  कि  केन्द्र  प्रभारी  शिशिर  कान्त गर्ग  कोविड-19  निगरानी  समिति  सम्बन्धी निरीक्षण  पर  हैं । जिलाधिकारी  ने  कृषकों  के  गेंहूँ  की अधिक  से  अधिक  तौल  किये  जाने  हेतु  निर्देशित  किया ।

DM  के  निरीक्षण  के  दौरान  सूर्यमणि  सिंह  की तौल  चल  रही  थी ,  जिनकी  माता  रामजसी  के नाम  से  रजिस्ट्रेशन  था ।  उन्होंने  तौल  में  कोई समस्या  नहीं  बतायी ।  इसके  अतिरिक्त  शिव पूजन  लाल  आदि  का  गेंहूँ  तौल  हेतु  ट्राली  में था ।  डीएम  द्वारा  विपणन  सहायक  से  पूँछने  पर बताया  गया  कि  आनलाइन  12  मई,  2021  तक तौल  हुए  कृषकों  का  भुगतान  हो  चुका  है ,  शेष प्रक्रिया  में  है ।

विपणन  सहायक  ने  बताया  कि  कुछ  कृषक  गेंहूँ के  टोकेन  हेतु  उपस्थित  थे,  जिन्हें  टोकेन  देने  हेतु  जिलाधिकारी  द्वारा  निर्देशित  किया  गया । गेंहूँ क्रय  केन्द्र  पर  16 मई,  2021  तक  89  कृषकों से  कुल  3116.00  कुंतल  खरीद  की  जा  चुकी है ।  केन्द्र  पर  काफी  मात्रा  में  गेंहूँ  डिपो  को  भेजने के  लिए  अभी  बचा  हुआ  है , जिसे  तत्काल भेजने  के  लिए  DM  द्वारा  निर्देशित  किया  गया । उन्होंने  कृषकों  के  गेंहूँ  की  अधिक  से  अधिक तौल  किये  जाने  हेतु  निर्देशित  किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button