सावधान! कोरोना के बढ़ते कहर के बीच दिल्ली, मुंबई सहित इन बड़े शहरों में बिगड़ सकते है हालात…

भारत में कोरोना का तांडव जारी है। देश अब तक कोरोना मरीजों के मामले में दस लाख का आंकड़ा पार कर चुका है। दुनिया में ये आंकड़ा पार करने वाला भारत सिर्फ तीसरा देश है। देश में अब तक 10 लाख 40 हजार 391 लोग संक्रमित मिले हैं।

इनमें 6 लाख 54 हजार 56 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि 26 हजार 285 मरीजों की मौत हो चुकी है।जिस शहर में मामलों में वृद्धि की दर सबसे अधिक देखी गई वह है बेंगलुरु. यहां पिछले चार हफ्तों में कोरोना मामलों में औसतन 12.9% की बढ़ोतरी हुई है. इसी दौरान शहर में प्रति दिन 8.9% की दर से मौतों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया.

मृत्यु दर (प्रति 100 मामलों में मृत्यु) की बात करें तो अहमदाबाद लिस्ट में सबसे ऊपर है. इसके बाद मुंबई और कोलकाता आते हैं. चेन्नई में उसकी जनसंख्या के मुकाबले 8,595 प्रति लाख मामलों के साथ सबसे अधिक केस डेंसिटी है. इसके बाद केस डेंसिटी में मुंबई, पुणे और दिल्ली का नंब है. मुंबई में यहां की हर एक लाख आबादी पर 345 हुई जो देश में सबसे अधिक है. इसके बाद अहमदाबाद और दिल्ली है.

Related Articles

Back to top button