सामाजिक संगठन ‘यादव सेना’ की मुहिम लाई रंग…

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल.

लखनऊ. सामाजिक संगठन यादव सेना की मुहिम आखिरकार रंग लाई। लकवाग्रस्त जितेंद्र यादव के इलाज का रास्ता अब साफ हो गया है। आर्थिक कमी के कारण इलाज कराने में असमर्थ जितेंद्र यादव के पिता नेपाल यादव ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए ‘यादव सेना’ संगठन का आभार जताया है। फरवरी 2018 में जितेंद्र को गोली लगने के कारण 8 महीने से लकवाग्रस्त हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के खिताब की तैयारी कर रहे जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव एक प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजय दर्शन द्वारा बीते 3 फरवरी 2018 की रात को गोलीबारी में बुरी तरह से घायल हो गये थे। गोली लगने के कारण जितेंद्र यादव लकवाग्रस्त हो गए हैं। लगभग 8 महीने से पीड़ित जितेंद्र के लिए कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं सरकार की अनदेखी के बाद सामाजिक संगठन यादव सेना ने मदद की बीड़ा उठाया।

यादव सेना संगठन ने जितेंद्र की मदद के लिए एक मुहिम चलाई है जिसमें बड़ी संख्या में लोग आगे आकर हाथ बढ़ाया। जिसके बाद अब जितेंद्र यादव के इलाज का रास्ता साफ हो गया है। जितेंद्र यादव के पिता नेपाल यादव ने ‘यादव सेना’ की मदद के लिये आभार जताया है।

यादव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि जितेंद्र का न केवल आर्थिक रूप से मदद की जा रही है बल्कि सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेश सिंह ने कहा कि इस तरह जितेंद्र यादव की जिंदगी एक बार फिर से पटरी पर लौट सकती है और उनके जल्द स्वस्थ होने तथा खुशहाल जीवन व्यतीत करने की कामना की।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिरूद्ध यादव ने बताया कि संगठन का उद्देश ही है जरूरतों को सभी प्रकार की मदद मुहैया कराई जाए। प्रदेश अध्यक्ष रणधीर यादव ने लोगों को जितेंद्र की मदद के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर जगन्नाथ यादव जिलाध्यक्ष लखनऊ, कृष्णा कुमार, आनंद यादव, हार्दिक यादव समेत अन्य पदाधिकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button