सरदार वल्लभ पटेल की 71वी पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

स्टार एक्सप्रेस

जिला संवाददाता / सुल्तानपुर : भारत के प्रथम गृह मंत्री व अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 71वी पुण्यतिथि पर आदर्श विद्या मंदिर मानिकपुर विद्यालय के प्रांगण में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि संतोष यादव (पीतांबर सिंह) सदर विधानसभा जयसिंहपुर ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पितकर कवि सम्मेलन का आगाज किया।

भारत की आज़ादी की लड़ाई और स्वतंत्रता के बाद समूचे देश को एकजुट करने में उनका अहम योगदान अविस्मरणीय रहा. वर्ष 1991 में भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया था.सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया था। कवि आमद बेग गवार सुल्तानपुरी ने जब पुलिस पर कविता पढ़ी तूसे रिसियाने तो ये थाने में आमद कई देहै और दु मिनट मा जेब से कट्टा बरामद कई देहै……ई पुलिस है इनकै लगे अवरो बहुत हथियार है सुनकर श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए।

इसके बाद और कवियों ने अपने अपने काव्य पाठ पढ़कर श्रोताओं को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिए। उसके बाद संतोष यादव “पीतांबर सेन” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर नमन किया, और उनकी महान सेवा, उनके प्रशासनिक कौशल और हमारे राष्ट्र को एकजुट करने के अथक प्रयासों के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा।कवि सम्मेलन के आयोजक रामजी सिंह आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के (प्रबंधक) ने किया।

कार्यक्रम का संचालन पुष्कर सुल्तानपुरी ने किया। इस मौके पर अमर बहादुर यादव प्रधान संघ अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख कूरेभार राजेश सिंह (प्रधान) सूबेदार यादव (प्रधान) राधेश्याम वर्मा प्रधान परमदेव यादव (प्रधान) आजाद अभिषेक यादव मीडिया प्रभारी संतोष यादव “पीतांबर सेन” व राजकुमार यादव मास्टर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button