समाजवादी नेता मुख्तार अनीस का निधन, पार्टी में शोक की लहर

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मुख्तार अनीस का निधन हो गया है। सपा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है।


सीतापुर के रहने वाले मुख्तार अनीस सपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। अनीस का नाम की गिनती सपा के संस्थापक सदस्य में भी की जाती है।

गांजर के गांधी के नाम से मशहूर मुख्तार अनीस का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं था। इलाज के दौरान लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में उन्होंने अंतिम सांस ली। सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button