शादी में दिखा दुल्हन का नया अंदाज, फायरिंग के बाद दूल्हे को पहनाया वरमाला

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: यूपी के प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने के पास एक गांव में रविवार रात एक शादी में दुल्हन ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले गोली चलाई फिर दूल्हे को वरमाला पहनाई। लाल जोड़े में सजी दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

 

 

 

जेठवारा थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर एक गांव में रविवार रात बारात आई थी। जयमाल के लिए आकर्षक मंच सजा था। रात करीब 11 बजे लाल जोड़े में सजी दुल्हन जयमाल के लिए घर से निकली तो साथ चल रही महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। दुल्हन जयमाल के मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी तभी पास मौजूद एक व्यक्ति ने उसके हाथ में रिवाल्वर थमा दी। दुल्हन ने मंच पर चढ़ते ही पहले रिवाल्वर से हर्ष फायर की उसके बाद वरमाला पहनाई। दुल्हन के रिवाल्वर से गोली चलाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियों से खुशी जताई।

 

 

दूसरे दिन सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इलाके में दुल्हन का रिवाल्वर से फायर करना चर्चा का विषय बना रहा एसओ जेठवारा संजय पांडेय ने शादी में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने की जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button