लखनऊ : बिना रंग के कच्चे मिट्टी से तैयार की जा रही माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा…जानिए क्या है खास बातें

नवमी पर होगी आरती प्रतियोगिता, जानिये इस बार किस तरह मनाया जा रहा दुर्गा उत्सव कार्यक्रम

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल

लखनऊ. कोविड के चलते पिछले साल दुर्गा पूजा (Durga Pooja) का उत्सव शहर में धूमधाम से नहीं मनाया जा सका था। लेकिन इस बार कोरोना के मामले कम होने के चलते आयोजनों की छूट दे दी गई है। फिर भी राजधानी लखनऊ शहर में करीब तीन-चार जगह ही बड़े आयोजन किए जा रहे हैं।


इन आयोजनों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिये सीसीटीवी व बांउसर लगाए जा रहे हैं। प्रसाद का भोग लंच पैकेट में बांटा जाएगा जिसे बाद में अवन में गर्म किया जा सकता है। हालांकि ज्यादातर जगहों पर सिर्फ मूर्ति स्थापित करके पूजा की परंपरा को ही कायम रखा जा रहा है।

आइए जानते है इस बार शहर में दुर्गा पूजा के आयोजक क्या सावधानियां बरत रहे औऱ किस तरह के आयोजन कर रहे हैं-

प्रवेश और निकास द्वारा होंगे अलग- अलग

दुर्गा पूजा में मां दुर्गा; कोरोना मदंनी के रूप में पूजी जाएगी ।

पूजन में भाऱतीय सेना के अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे।

आरती प्रतियोगिता नवमी पर होगी।

साथ ही मेडिकल कैंप लगेगा ।

आयोजन समिति के पदाधिकारी निहार रंजन डे ने बताया कि कोविड के चलते प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग रहेंगें थर्ल स्कैनिंग के साथ प्रवेश मिलेगा और मास्क व सैनिटाइजेशन जैसे नियमों का पालन करवाया जाएगा। इस साल मां की भव्य प्रतिमा पांच फीट की स्थापित होगी। कोलकाता से भी अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है।

 

“उत्सव” के तत्वाधान में किया जा रहा दुर्गा पूजा का आयोजन

लखनऊ के सेक्टर – एफ फेज – 1 स्थित प्रांगण में भव्य दुर्गा पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सामाजिक संगठन “उत्सव” के तत्वाधान में किया जा रहा है। मुख्य पूजा संयोजक सौरभ बन्दोपाध्याय ने बताया कि इस बार सन्धि पूजा का एक विशेष कार्यक्रम किया 13 अक्टूबर दिन बुधवार को किया जा रहा है। यह अष्टमी और नवमी के मध्य काल में की जाय़ेगी। इस पूजा का विशेष महत्व है। इसमें 108 बार मंत्रोच्चार के साथ 108 बार सभी प्रसाद मां दुर्गा जी को अर्पण किया जाएगा। इस पूजा कार्यक्रम के अध्यक्ष बी.एम.मिश्र व महामंत्री राकेश पाण्डेय हैं। इस कार्यक्रम की अनुष्ठान सूची इस प्रकार हैः

सिर्फ सादगी के साथ मूर्ति स्थापित कर होगी पूजा

सामाजिक एंव सांस्कृतिक क्लब के सचिव सुमित भौमिक ने बताया कि 22वां दुर्गा पूजा आयोजन विकासनगर के सेक्टर 9 में रोहतास आपार्टमेंट के सामने स्थित दुर्गा पार्क में 11 से 15 अक्टूबर तक होगा। मां की प्रतिमा बिना रंग के कच्चे मिट्टी से 5 फीट ऊंची तैयार की जाएगी। इसका मकसद लोगों को प्रकृति से जोड़ने उसी में रहने और पुराने रीति – रिवाजों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने को होगा।

 

क्लब के फेसबुक लिंक पर सीधा प्रसारण भी होगा। मंडप में 50 से अधिक लोगों को प्रवेश समिति की ओर से विवेक खंड-2 में पानी की टंकी पार्क में 33वां दुर्गा पूजा सादगी के साथ होगी। मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। पूजन के लिए परंमरा के अनुरूप ढोल भी नहीं बुलाए गए हैं। इस बार सिर्फ माँ का मंडप ही सजेगा। प्रोटोकॅाल का पालन करते हुए 11 से 15 अक्टूबर तक दुर्गात्सव होगा। कोरोना विसर्जन भी बीते साल की तरह क्लब परिसर में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button