लखनऊ : तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, जानिये कितने हुए पॉजिटिव केस

स्टार एक्सप्रेस

राजधानी लखनऊ में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 537 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा कोरोना का कहर अलीगंज में बरपा है। यहां 118 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। चिनहट में 80 लोग वायरस की जद में आ गए हैं। लखनऊ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1690 हो गई है।

शहरी ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी वायरस बढ़ रहा है। सरोजनीनगर में 69 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। गोसाईंगंज में सात लोग पॉजिटिव आए हैं। काकोरी में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। मोहनलालगंज, मलिहाबाद में दो-दो लोग पॉजिटिव पाए गए हें।

 

इंदिरानगर में 51 लोग संक्रमित मिले हैं। सिलवर जुबली के आस-पास के लोगों में 41 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। आलमबाग क्षेत्र में 39 लोग बीमारी की जद में आ गए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रोजाना 15 से 17 हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। सर्दी-जुकाम व बुखार जैसे लक्षण नजर आने पर जांच कराएं। लक्षण नजर आने पर खुद को आईसोलेट करें। इससे काफी हद तक संक्रमण को रोक सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button