मंडी भाव: सरसों, सोयाबीन की कीमतों में बदलाव, जानिये आजका भाव..

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बावजूद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में गुरुवार को सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला, सीपीओ एवं पामोलीन के भाव में सुधार दर्ज हुआ। इसका कारण शिकागो एक्सचेंज में तेजी है जो बुधवार रात लगभग दो प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था। बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए। इंदौर के संयोगिता गंज अनाज मंडी में गुरुवार को तुअर (अरहर) के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आयी। हालांकि मसूर 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। मूंग की दाल के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में लगभग एक प्रतिशत नीचे था जबकि शिकॉगो एक्सचेंज फिलहाल आधा प्रतिशत नीचे है। देश की मंडियों में आवक निरंतर घट रही है और किसान सोयाबीन की बिक्री कम भाव पर करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोयाबीन की प्लांट डिलीवरी कम होने से मिल वाले सीधा मंडियों से सोयाबीन दाना की ऊंचे भाव पर खरीद कर रहे हैं। इस वजह से सोयाबीन तेल तिलहनों के भाव में सुधार है।

 

सरसों की उपलब्धता काफी कम

सूत्रों ने कहा कि सरसों की उपलब्धता काफी कम रह गई है। मौजूदा बरसात सरसों के लिए फायदेमंद है पर इसके कारण अगली फसल में देर हो सकती है। सरसों की अगली परिपक्व फसल मार्च के आरंभ तक मंडियों में आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सलोनी शम्साबाद ने सरसों के भाव को 8,350 रुपये से बढ़ाकर 8,500 रुपये क्विन्टल कर दिया है जिससे सरसों तेल तिलहनों के भाव मजबूत हो गये।

दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 8,195 – 8,225 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली – 5,690 – 5,780 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 12,550 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,840 – 1,965 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,470 -2,595 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,650 – 2,765 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700 – 18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,850 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,600 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,440
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,150 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,750 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,550 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,460 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 6,550 – 6,600, सोयाबीन लूज 6,360 – 6,410 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 3,950 रुपये।

इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड के भाव में कमी

खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन रिफाइंड के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी आयी। पाम तेल पांच रुपये प्रति किलोग्राम महंगा बिका।

तिलहन

सरसों (निमाड़ी) 7100 से 7200,
सोयाबीन 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल

मूंगफली तेल इंदौर 1320 से 1340,
सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1190 से 1195,
सोयाबीन साल्वेंट 1150 से 1155,
पाम तेल 1220 से 1225 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली

कपास्या खली इंदौर 2250,
कपास्या खली देवास 2250,
कपास्या खली उज्जैन 2250,
कपास्या खली खंडवा 2225,
कपास्या खली बुरहानपुर 2225 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
कपास्या खली अकोला 3325 रुपये प्रति क्विंटल।
इंदौर में तुअर के भाव में कमी, मसूर महंगी

दलहन

चना (कांटा) 5050 से 5100,
मसूर 7100 से 7125,
तुअर (अरहर) निमाड़ी 5500 से 6000, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6200 से 6400, तुअर (कर्नाटक) 6300 से 6500,
मूंग 7100 से 7300, मूंग हल्की 6000 से 6600,
उड़द 6800 से 7000, उड़द नया 5500 से 6500, उड़द हल्की 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8200 से 8300,
तुअर दाल फूल 8400 से 8500,
तुअर दाल बोल्ड 8700 से 9100,
आयातित तुअर दाल 8000 से 8100,
चना दाल 5800 से 6400,
मसूर दाल 8350 से 8650,
मूंग दाल 7900 से 8200,
मूंग मोगर 8350 से 8650,
उड़द दाल 8100 से 8400,
उड़द मोगर 9600 से 10100 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल

बासमती (921) 9500 से 10000,
तिबार 8000 से 8500,
दुबार 6000 से 6500,
मिनी दुबार 6000 से 6500,
मोगरा 3500 से 5500,
बासमती सैला 6000 से 8500,
कालीमूंछ 7000 से 7500
राजभोग 6400 से 6500,
दूबराज 3500 से 4000,
परमल 2500 से 2700,
हंसा सैला 2450 से 2600,
हंसा सफेद 2300 से 2450,
पोहा 3300 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button