रोहित शर्मा के हमशक्ल जैसे दिखने वाले शख्स को देखते हुए हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिए मजे

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रोहित शर्मा का पाकिस्तानी हमशक्ल इन दिनों खूब छाया हुआ है। पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक शख्स बैठकर शरबत पीता नजर आया, जिसकी सूरत काफी कुछ रोहित शर्मा से मिलती-जुलती है।

इसके बाद से इस शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई। कोई इसको सस्ता रोहित शर्मा कह रहा है, तो कोई रोहित शर्मा का लाइट वर्जन बोल रहा है। अब हरभजन सिंह ने भी रोहित के इस हमशक्ल को लेकर हिटमैन को ट्रोल किया है।

 

हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा के हमशक्ल और रोहित शर्मा की फोटो को साथ में शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘कभी चाय पर हमें भी बुलाओ शाणा। रोहित शर्मा’ रोहित को ‘शाणा’ के नाम से भी जाना जाता है। पाकिस्तान में इस तरह से एक बार विराट कोहली का भी हमशक्ल काफी वायरल हुआ था।

Related Articles

Back to top button