राहुल ने किसानो की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा देश की रीढ़ है।

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र को घेरने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को उन्होंने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। खेत-देश की रक्षा में तिल-तिल मरे हैं किसान पर ना डरे हैं किसान आज भी खरे हैं किसान।

 

 

 

सरकार ने मिलावट रोक दी, इसलिए बढ़ रहे सरसो के तेल के दाम, किसानों को होगा इसका फायदा: केंद्रीय कृषि मंत्री अपने इस ट्वीट में उन्होंने किसान आंदोलन दौरान अब तक 500 किसानों की मौत होने का भी दावा किया। राहुल ने दावा किया कि किसान विरोध प्रदर्शन में अब तक 500 किसानों की जान जा चुकी है। 6 महीनों से जारी किसान आंदोलन बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से किसान आंदोलन जारी है।

 

कृषि कानूनों के निरस्तीकरण की मांग के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान लंबे समय से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। कृषि कानूनों को निरस्त करने के अलावा यदि किसानों के पास कोई विकल्प हो तो हम चर्चा को तैयार- कृषि मंत्री तोमर कृषि कानूनों के निरस्त होने तक जारी रहेगा आंदोलन किसान संगठनों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

केंद्र सरकार कृषि कानूनों के मुद्दे पर अपने कदम वापस लेती दिखाई नहीं दे रही है। ममता बनर्जी से मिलेंगे राकेश टिकैत कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को और धार देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button