राहुल गांधी ने ट्वीट कर बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना, कार्यकर्ताओं से मदद करने की करी अपील

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल :  बिहार में पिछले हफ्ते से लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में यहां कोरोना महामारी के बीच बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बिहार के अधिकांश जिलों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में हाथ बटाने की अपील की।

 

 

 

 

राहुल गांधी ने बुधवार यानि आज ट्वीट कर कहा कि “बिहार के बाढ़ पीड़ित परिवारों को मेरी संवेदनाएं, कोरोना महामारी के समय में ये आपदा एक बड़ी त्रासदी है। उन्होंने कहा कि हमारा हर कदम जन सहायता के लिए उठे। यही कांग्रेस विचारधारा की असली पहचान है।

 

 

 

 

उत्तर बिहार की नदियां बारिश के बाद विकराल रूप लिए हुए हैं। गंगा और पुनपुन का जल स्तर काफी बढ़ चुका है, जिससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दोनों ही नदियां इस समय खतरे को छूने वाली हैं। बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से गंगा और पुनपुन के साथ सोन नदीं के जल स्तर पर लगभग 5 मीटर की बढ़ोतरी आ गई है।

 

 

 

मुजफ्फरपुर में बूढी गंडक का पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जल 35 सेमी बढ़ा है। नदी का जल खतरे के निशान के करीब एक मीटर नीचे दिख रहा है। कई जगह नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस चुका है जिससे हालात बिगड़ गए हैं। वहीं बागमती नदी फिर से रफ्तार पकड़ चुकी है। जिससे लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हो चुका है।

 

 

 

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज और पारू में बारिश के कारण जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। इन दोनों ही प्रखंडो के दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ के हालात बनने से गांवों की कुल 14 हजार की आबादी बुरी तरह से प्रभावित है।

Related Articles

Back to top button