रायबरेली अमेठी के कार्यक्रम स्‍थगित कर दिल्ली रवाना हुई प्रियंका गांधी

 

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने रायबरेली दौरे के दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद कर दिए हैं। वह अब दिल्‍ली लौट रही हैं। सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे वह भुयेमऊ गेस्ट हाउस से सीधा लखनऊ एयरपोर्ट गईं। वहां से वह दिल्‍ली के लिए रवाना होंगी।

 

 

 

कांग्रेस महासचिव को आज अमेठी दौरे पर जाना था लेकिन रविवार शाम ही वह अचानक अमेठी पहुंच गई। आज उनका आम लोगों से मिलने का कार्यक्रम था। लेकिन फिलहाल ये सारे कार्यक्रम स्‍थगित कर दिए गए हैं।

 

 

 

इसके पहले प्रियंका गांधी दो दिन लखनऊ में रुकी थीं। रविवार को वह अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची थीं। रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्‍वागत किया। रविवार को उन्‍होंने सिंहद्वार स्थित चुरुवा मंदिर में पहुंचकर हनुमान जी की अराधना भी की थी। वहां पहले से मौजूद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वह लगभग पांच मिनट तक मंदिर में रहीं थीं। मंदिर से उनका काफिला कस्बे की ओर रवाना हुआ था। आज उनका आम लोगों से मिलने का कार्यक्रम था।

Related Articles

Back to top button