योगी सरकार का बड़ा फैसला, अयोध्या के विकास पर खर्च होगें 28000 करोड़ रूपये, मिलेंगी ये सुविधाएं

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : लखनऊ अब जबकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब छ: महीने दूर रहे गये है तो योगी सरकार अयोध्या के विकास पर करीब 28000 करोड़ रूपये खर्च करके तमाम सुविधाओं का विकास कर रही है। इसमे घाटों का विकास करने सड़को का सुधार करने सर्वजनिक स्थलों का विकास करने सौन्दर्यीकरण सोलर सिटी तरह तरह के स्वागत द्वार आदि का निर्माण प्रस्तावित है।

 

 

 

अब जबकि विधानसभा का चुनावों में छ: महीने से कम का समय रह गया है तो योगी सरकार अयोध्या की परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दे रही है जिनका पूरा करने के लिए दिंसबर 2021 का समय निर्धारित है। किसान आंदोलन की बढ़ते प्रकोप के बीच योगी आदित्यनाथ के सामने दुबारा जीतकर लौटने की चुनौती है।

 

 

 

अयोध्या के विकास के लिए गणित

 

उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के मुख्य सचिव आर के तिवारी ने अधिकारीयों को सभी काम तय सीमा के भीतर ही पूरे करने के निर्देश दिए है। दरअसल प्रदेश की भाजपा सरकार ने राम मंदिर निर्माण में किसी भी तरह की कसर बाकी नही रखी है। अयोध्या की काया पलटने के लिए विश्व विख्यात वास्तुविदों की मदद ली गई हैं।

 

 

 

अयोध्या को दुनिया के नक्शे पर उभरने के लिए तमाम सुविधाएं जोड़ी जा रही है। इनमें पांच सितारा होटल शापिंग काम्पलेक्स, मल्टी प्लेक्स पार्क कामर्शियल काम्पलेक्स आदि शामिल है। इसके साथ साथ एक अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा तैयार होने के बाद अयोध्या देश और दुनियों से जुड़ जाएगा। भगवान राम की 251 मीटर ऊँची काँस्य प्रतिमा से अयोध्या की खूबसूरती मे चार चांद लग जाएगे।

 

 

 

बहरहाल, भाजपा की राजनीति की धुरी रही अयोध्या के विकास और नागरिक सुविधाओं की बढ़त्तोरी के लिए योगी सरकार ने कोई कसर नही छोड़ी है।

 

सरकार ने अयोध्या के साथ- साथ वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, मथुरा और प्रयागराज जैसे धार्मिक महत्व के शहरों की नागरीक सुविधाओं मे सुधार के लिए तमाम योजनाएं शुरू की है। भाजपा कुल मिलाकर 2022 के विधानसभा चुनावों को राममंदिर निर्माण अभियान के सहारे पार करने की सोच रही है।

Related Articles

Back to top button