मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर, जानें क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : मोदी कैबिनेट विस्तार को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं अभी इस संबंध में कुछ नहीं कह सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार इस हफ्ते किया जाएगा और 20 से 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं। मोदी कैबिनेट विस्तार को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पहली प्रतिक्रिया आई है।

 

 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में एक कार्यक्रम के बाद जब पूछा गया कि मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चाएं जोरों से चल रही हैंए ऐसे में कैबिनेट विस्तार कब होगाघ् इस पर राजनाथ सिंह ने कहाए श्मैं अभी इस संबंध में कुछ नहीं कह सकता।

 

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार 8 जुलाई को हो सकता है और 20 से 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में वर्तमान में 53 मंत्री शामिल हैं और विस्तार के बाद 81 सदस्य हो सकते हैं।

 

 

 

 

मोदी मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से तीन मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। अपना दल से अनुप्रिया पटेल को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं बिहार के दो से तीन नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। मध्य प्रदेश से एक से दो मंत्रीए महाराष्ट्र से एक से दो मंत्रीए जम्मू.कश्मीर और लद्दाख से एक.एक मंत्रीए राजस्थान से एक मंत्रीए असम से एक से दो मंत्रीए पश्चिम बंगाल के दो मंत्री और ओडिशा से एक मंत्री को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

 

 

 

 

कैबिनेट विस्तार से कई मंत्रियों का बोझ कम किया जाएगा। इसके बाद प्रकाश जावड़ेकरए पीयूष गोयलए धर्मेंद्र प्रधानए नितिन गडकरीए हर्षवर्धनए नरेंद्र सिंह तोमरए रविशंकर प्रसादए स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी का भार कम किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button